spot_img

Mumbai : कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बीच बीएमसी के सभी अस्पतालों में मास्क पहनना जरूरी

आयुक्त इकबाल चहल ने कहा, बीएमसी दफ्तरों में मंगलवार से मास्क लगाना अनिवार्य

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई नगर निगम के सभी दफ्तरों में मंगलवार से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने अधिकारियों को कोरोना को लेकर सतर्क रहने का भी आदेश दिया है।

मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर चर्चा करने के लिए सोमवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में मुंबई नगर निगम की ओर कोरोना संक्रमितों के बारे में की गई तैयारी का जायजा लिया गया। मुंबई के सभी अस्पतालों में कोरोना वार्ड के साथ ही कोरोना उपचार केंद्रों में बेड तैयार करने का निर्देश आयुक्त चहल ने अधिकारियों को दिया है। मुंबई नगर निगम के अस्पतालों में तथा बीएमसी कार्यालय के कर्मचारियों के साथ आगंतुकों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। कमिश्नर ने इस फैसले को कल से लागू करने का आदेश दिया है।

दरअसल, कुछ दिनों से राज्य में रोजाना 800 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं। रविवार को राज्य में 788 नए मरीज मिले। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 4587 है। रविवार को राज्य में 560 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। मरीज के ठीक होने का प्रतिशत 98.12 प्रतिशत है।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए खुला मेरिट्रॉनिक्स का आईपीओ

8 जून को लिस्टिंग संभवनई दिल्ली : (New Delhi) इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मेरिट्रॉनिक्स लिमिटेड (Meritronics Limited) का 70.03 करोड़ रुपये का...

Explore our articles