spot_img

BRAMPTON: अमेरिका ने महिला विश्व आइस हॉकी चैंपियनशिप में चेक गणराज्य को 6-2 से हराया

ब्रैम्पटन: (BRAMPTON) अमेरिका ने महिला विश्व हॉकी चैंपियनशिप (USA Women’s World Hockey Championship) में रविवार को चेक गणराज्य को 6-2 से हरा दिया। अमेरिका के लिए हिलेरी नाइट, मेगन केलर, टेसा जेनके, एब्बी रोके, एडेन लेसी और हेले स्कमुर्रा ने गोल किये। वहीं, चेक के लिए सारा कजानोवा और डेनिसा क्रिज़ोवा ने गोल किए,

पूल ए में अमेरिका का अगला मुकाबले आज रात सीएए सेंटर में डिफेंडिंग चैंपियन कनाडा से होगा। रविवार को खेले गए अन्य मैचों में फिनलैंड ने स्वीडन पर 4-2 से और जर्मनी ने फ्रांस को 3-0 से हरा दिया।

फ़िनलैंड ने तीसरे क्वार्टर में लगभग चार मिनट के अंतराल में तीन गोल किए। फ़िनलैंड के लिए विवि वेंकाका ने पहला गोल किया, इसके बाद रोंजा सवोलैनेन ने दो गोल किये, इनके अलावा पेट्रा नीमिनेन ने भी स्कोर किया। स्वीडन के लिए मीरा जुंगाकर और हन्ना थुविक ने गोल किए।

फ्रांस के खिलाफ मैच में जर्मनी के लिए सेलिना हैदर, निकोला ईसेनस्किमिड और कैटरीना जॉबस्ट-स्मिथ ने गोल किए। जर्मनी ने गुरुवार को स्वीडन को 6-2 से हराया था और फिर शुक्रवार को फिनलैंड से 3-0 से हार गया। वहीं फ्रांस, बुधवार को फिनलैंड से 14-1 और गुरुवार को हंगरी से 4-2 से हार गया था।

Explore our articles