spot_img

Washington: छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वाशिंगटन डीसी पहुंचीं सीतारमण

Washington

वित मंत्री 16 अप्रैल तक अमेरिका में, विश्व बैंक समूह और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की बैठक में भी लेंगी हिस्सा

वाशिंगटन:(Washington) भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (India’s Finance Minister Nirmala Sitharaman) आधिकारिक दौरे पर वाशिंगटन डीसी पहुंच गई हैं। निर्मला सीतारमण अमेरिका की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वो विश्व बैंक समूह (WBG) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की 2023 स्प्रिंग मीटिंग में भाग लेंगी।

वित्तमंत्री सीतारमण के कार्यालय ने सोमवार को उनके कार्यक्रम का ब्यौरा ट्वीट किया है। सीतारमण कई देशों के साथ निवेशकों और द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की गोलमेज बैठकों में भी भाग लेंगी।

Explore our articles