spot_img

Hisar : राजनीति संभावनाओं का खेल, कब क्या हो जाए पता नहीं : रणजीत सिंह

बिजली मंत्री ने हिसार में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों की बैठक भी ली

वृद्धा बोली, एक सप्ताह में कनेक्शन नहीं मिला तो आपके घर पहुंच जाउंगी

हिसार : राज्य के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। कब क्या हो जाए पता नहीं, कुछ नहीं कहा जा सकता। इतना तय है कि केन्द्र व हरियाणा में भाजपा फिर से सत्ता में आएगी क्योंकि कांग्रेस कहीं दौड़ में नहीं है।

बिजली मंत्री रणजीत सिंह रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में समस्याएं सुनने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अगला चुनाव लड़ने बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आजाद उम्मीदबार के रूप में विधायक बनकर भाजपा सरकार को पांच साल के लिए समर्थन दिया है। यदि पार्टी ऑफर करेगी तो जरूर जाऊंगा और अगला चुनाव वे अपने विधानसभा क्षेत्र रानियां से ही लड़ना चाहते हैं। फिर भी भविष्य में क्या है, यह हालात पर निर्भर है। सांसद बृजेंद्र सिंह के जजपा से अलग चुनाव लड़ने पर कहा कि यह उनकी निजी राय है, इस पर कमेंट नहीं करना चाहते। बिजली मंत्री ने कहा कि फतेहाबाद और चरखी दादरी में नई जेल बनाई जाएगी।

शिकायतों की सुनवाई के दौरान स्कॉलर सोसाइटी के लोगों ने मंत्री के सामने चुनाव करवाने की शिकायत रखी। लोगों ने प्रशासक नियुक्त करने की मांग की। बिजली मंत्री ने कहा कि विधायक जोगीराम सिहाग से मिल लेना, आपकी समस्या का समाधान कर देंगे। तब लोगों ने कहा कि विधायक उनकी समस्या का समाधान नहीं करवाएंगे क्योंकि वे खुद कॉलोनाइजर हैं। इसलिए हमें उन पर विश्वास नहीं है। आप प्रशासक नियुक्त करवा दो। मंत्री ने कहा कि आपका मामला जन परिवाद बैठक में भी चल रहा है, इसलिए आप इस शिकायत का समाधान उसी में ही करवाए। लोगों का आरोप है कि स्कॉलर सोसाइटी की प्रधान ने प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की है, उसके खिलाफ थाने में केस भी दर्ज है।

जिले के थुराना गांव में खेत में बने मकान को बिजली न दिए जाने का मामला मंत्री के समक्ष आया। शिकायत लेकर आई बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसने खेत में घर बनाया हुआ है, लेकिन उसे बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। वह बूढ़ी हो चुकी है और अधिकारी कह रहे हैं कि परिवार को लेकर आओ। महिला बोली कि एक सप्ताह में मुझे बिजली कनेक्शन दिलवाओ नहीं तो मैं आपके घर पर आ जाऊंगी। बुजुर्ग की शिकायत सुनकर मंत्री रणजीत सिंह हंस पड़े, तब उन्हें आश्वासन दिया कि सात दिनों के अंदर बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा। मंत्री ने अधिकारी से कहा कि यदि सात दिन में कनेक्शन नहीं दिया तो बुजुर्ग को आपके घर भेज दूंगा। आदमपुर की ढाणियों में कनेक्शन न देने पर मंत्री ने एसडीओ को फटकरार लगाई और कहा कि आपके खिलाफ शिकायत आ रही है। रवैया सुधारो और काम में तेजी लाओ नहीं तो बख्शे नहीं जाओगे।

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव भड़कने की आशंका की वजह से घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market)...

Explore our articles