spot_img

New Delhi : लोकतांत्रिक संस्थाओं में नेतृत्व करते हुए सामाजिक, आर्थिक बदलाव ला रही हैं महिलाएं: बिरला

नयी दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि देश आज़ाद होने पर देश की संविधान सभा में महिलाओं की संख्या 15 थी जबकि आज 115 महिला भारत की संसद में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं में आज 14 लाख से ज्यादा महिलायें नेतृत्व करते हुए समाज में सामाजिक और आर्थिक बदलाव ला रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘देश महिला केंद्रित विकास के विज़न को लेकर आगे बढ़ रहा है और नए भारत की नारी शक्ति का आत्मविश्वास है।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही है, वह अमृत काल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती है।

बिरला ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, बाबा साहब अंबेडकर जैसे समाज सुधारकों को याद करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद संविधान सभा में महिलाओं की संख्या 15 थी जबकि आज 115 महिला भारत की संसद में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि उनका हर कदम यह सुनिश्चित करे की समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण हो ।

Patna : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा

पटना : (Patna) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह विधानसभा...

Explore our articles