spot_img

Rampur: शिमला में मकान में आग लगने से 70 वर्षीय महिला जिंदा जली

Rampur

रामपुर :(Rampur) शिमला के रामपुर(Rampur of Shimla) में एक मकान में आग लगने से 70 वर्षीय एक महिला जिंदा जल गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रंजोरी गांव के थरुल खलती में लकड़ी के बने मकान में सोमवार देर रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई, और उसने तुरंत मकान के आठ कमरों को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) चंद्रशेखर ने कहा कि गांव चूंकि बेहतर सड़क संपर्क से नहीं जुड़ा है इसलिए दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकीं। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।

घटना में मारी गई महिला की पहचान सुखरी देवी के रूप में हुई है।

तहसीलदार सराहन भीम सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता दी जा रही है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles