spot_img

MUMBAI : महाप्रबंधक ने किया नंदुरबार-उधना सेक्‍शन का निरीक्षण

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने 27 फरवरी, 2023 को मुंबई सेंट्रल मंडल के नंदुरबार-उधना सेक्‍शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिश्र ने सुरक्षा और संरक्षा, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चरल कार्य, स्‍टेशन पर यात्री सुविधाओं, कर्मचारी सुविधाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों तथा अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक के साथ विभिन्‍न विभागों के विभागाध्यक्ष, मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और मंडल के शाखा अधिकारी भी मौजूद थे।

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने ट्रैक, लेवल क्रॉसिंग, महत्‍वपूर्ण और छोटे पुलों, पॉइंट्स, सेक्‍शन में कर्व्स और क्रॉसिंग, चिंचपाड़ा-उकाई सोनगढ़ के बीच स्पीड रन आदि के सुरक्षा मानकों के अनुसार नंदुरबार-उधना सेक्‍शन का गहन निरीक्षण किया। सेक्शन में उन्होंने, संबंधित अधिकारियों के साथ, विभिन्न संरक्षा पहलुओं की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने नंदुरबार, उकाई सोनगढ़, व्यारा और उधना स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। नंदुरबार स्टेशन पर महाप्रबंधक मिश्र ने सांसद डॉ. हीना गावित से मुलाकात की और रेल संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद महाप्रबंधक ने रेलवे कॉलोनी, हेल्थ यूनिट, रनिंग रूम, ट्रैक्शन सब स्टेशन (टीएसएस) और दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) के साथ-साथ दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण (एआरएमई) का भी निरीक्षण किया। व्यारा स्‍टेशन पर महाप्रबंधक ने सांसद प्रभुभाई वसावा से मुलाकात की और रेल संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । इसके बाद महाप्रबंधक ने प्वाइंट एंड क्रॉसिंग-105 और स्विच एक्सपेंशन जॉइंट (एसईजे)-33 डाऊन का निरीक्षण किया। उधना स्टेशन पर महाप्रबंधक मिश्र ने रनिंग रूम के नवनिर्मित हिस्से के साथ-साथ कैरिज और वैगन सिक लाइन का भी निरीक्षण किया। उन्हें संबंधित अधिकारियों द्वारा उधना यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के बारे में भी जानकारी दी गई। उधना में महाप्रबंधक ने वेस्टर्न रेलवे के मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों/संघों के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। महाप्रबंधक ने मेजर पुल संख्या-151 डाऊन, माइनर पुल संख्‍या 49, लेवल क्रॉसिंग गेट संख्‍या 45 एवं 36 पर सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया।

Explore our articles