spot_img

Thane : ठाणे में अधिकारियों को बंद रासायनिक कंपनियों का निरीक्षण, गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

Thane: Inspection of closed chemical companies to officials in Thane, instructions to take action against cultivation of hemp

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नशीला पदार्थ रोधी समिति ने अधिकारियों को बंद रासायनिक कंपनियों का निरीक्षण करने और गांजा तथा अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अशोक मोराले ने जिले में नशीले पदार्थों की खेती और उनकी तस्करी की जांच को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को बंद पड़ी रासायनिक कंपनियों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोराले ने जिला कृषि अधिकारी को गांजा और अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नशीला पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करने का भी निर्देश दिया।

Explore our articles