spot_img

New Delhi: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

New Delhi

नयी दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 275 रहा, जो “खराब” श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles