spot_img

Krishnagiri : तमिलनाडु में ओमनीबस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौत

कृष्णागिरी : तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के कावेरीपट्टिनम में बृहस्पतिवार को एक ओमनीबस और ट्रैक्टर की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और सात घायल हो गये। मृतकों में तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की।

स्टालिन ने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से सहायता राशि दिये जाने की घोषणा करते हुए कहा, “लोगों के निधन का दुखद समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने घायलों के विशेष उपचार का आदेश दिया है।’’

इससे पहले, पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर पर करीब 12 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर श्रमिक थे। उन्होंने बताया कि इसी ट्रैक्टर पर एक मासूम बच्ची भी सवार थी। ये सभी लोग पड़ोसी आंध्र प्रदेश के एक गांव की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही वाहन कावेरीपट्टिनम के निकट एर्राहाली पहुंचा, बेंगलुरु जा रही एक ओमनीबस ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात अन्य घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कावेरीपट्टिनम पुलिस ने मामले में ओमनीबस के चालक को हिरासत में लिया है।

Accident on Delhi-Mumbai Expressway : वडोदरा के एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

पंचमहल : (Panchmahal) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर पंचमहल जिले के कालोल के पास साेमवार काे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से...

Explore our articles