spot_img

Ahmedabad : गुजरात में बड़ा हादसा, पांच लोगों की मौत

अहमदाबाद : गुजरात के महिलासुर जिले में बुधवार की दोपहर एक कार और टेम्पो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान टेम्पो के पलट जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पी.एस. तड़वी ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए बताया कि लुनावाड़ा तालुका के कोठा गांव के पास लोग टेम्पो में सवार होकर शादी से पहले के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसमें 20 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया, हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पंद्रह लोग घायल हुए हैं। टेम्पो पर उस समय 20 से 21 लोग सवार थे, जब विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद यह पलट गया।

Mumbai : महावितरण की कार्यकारी निदेशक अपर्णा गिते को पुलिस महानिदेशक पदक

मुंबई : (Mumbai) महावितरण की कार्यकारी निदेशक (Security and Enforcement) श्रीमती अपर्णा गिते (Aparna Gite) को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित पुलिस महानिदेशक...

Explore our articles