spot_img

KOLKATA : CAA और NRC का जिक्र कर ममता बनर्जी का BJP पर हमला

कोलकाता : मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (22 फरवरी) को बीजेपी पर निशाना साधा.ममता बनर्जी ने रैली में कहा, ”मेघालय में टीएमसी के लिए वोटिंग कीजिए, हम दिल्ली से बीजेपी को बाहर कर देंगे. लोगों को बाहर से आने और आप पर सीएए और एनआरसी थोपने की इजाजत न दें.” उन्होंने आगे कहा कि कोनराड संगमा सरकार ने लोगों के विकास के लिए काम नहीं किया है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि टीएमसी ही मेघालय के विकास और लोगों के लिए काम कर सकती है. संगमा सरकार ने यहां एक मेडिकल कॉलेज तक नहीं बनाया और ना ही अच्छा स्वास्थ्य ढांचा खड़ा किया. मौजूदी राज्य सरकार ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया है. बनर्जी ने आगे कहा कि टीएमसी को लोगों को समर्थन मिल रहा है. रैली में इतनी भीड़ इसकी गवाही दे रहे हैं.

Bengaluru : आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी न मिलने से केएससीए निराश, बीसीसीआई के फैसले पर उठे सवाल

बेंगलुरु : (Bengaluru) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी से वंचित रहने पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ...

Explore our articles