
उल्हासनगर : कल्याण संसदीय क्षेत्र पर भारतीय जनता पार्टी ने नजरें गड़ा दी हैं। यह संसदीय क्षेत्र हिन्दुओं का अभेद्य किला है। यहां भाजपा-शिवसेना के सांसद निर्वाचित होते हैं।
पिछले बीस सालों से केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं मे कल्याण लोकसभा क्षेत्र को शामिल करके भरपूर निधि भी केन्द्र सरकार देती रही है।
बीस साल बाद भी केन्द्र सरकार की विकास परियोजनाओं को भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण स्थानीय महानगर पालिका ने अब तक पूरा नही किया।
केन्द्र सरकार की विकास परियोजनाओं के इस शर्मनाक हश्र पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संज्ञान मे लाकर सवाल पत्रकारों पूछा गया।
केन्द्र सरकार के संचार एवम् युवा मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर पुन: कल्याण संसदीय क्षेत्र मे संगठन को सबल बनाने हेतु दौरा कर रहे हैं।
डोंबिवली रोटरी क्लब मे उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, थाने के विधायक संजय केलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष शशिकांत कांबले,व भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी मे आयोजित पत्रकार परिषद मे केन्द्रीय संचार मंत्री से पत्रकारों पर हमलों के बारे मे विशेष कानून की आवश्यकता पर सवाल पूछा गया उस पर भी उनका कोई खास जवाब पत्रकारों को नही मिला।
पत्कारो द्वारा पूछा गया कि पत्रकारों पर हिंसक जानलेवा हमले करके हत्याएं की जा रही हैं। केन्द्र सरकार इस समस्या पर कोई विशेष उपाय या कानून बना सकती है क्या। इस
मंत्री महोदय ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र मे अभिव्यक्ति की आजादी है। विशेषकर मीडिया को तो समाज से जुड़ी बातों को उठाते ही रहना चाहिए।वो चाहे केन्द्र सरकार हो, राज्य सरकार हो,चुना हुआ प्रतिनिधि हो, समाज से जुड़ी बातों को आप को उठाते ही रहना चाहिए । इसको लेकर कहीं किसी तरह की घटना घटती है तो उसको लेकर काफी कड़े कदम लेकर उठाने चाहिए ताकि भविष्य मे ऐसा नही हो।
पत्रकार परिषद मे अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश मे युवाओं का रुझान और सफलता खेलों मे बढ़ी है यह सब प्रधानमंत्री के युवाओं के प्रति नीतियों के कारण है। आज भारत की विश्व मे प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2024का लोकसभा चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे जीत हासिल करेगी।
प्रवास पर आए मंत्री जी से उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार अयलानी, पूर्व भाजपा नगरसेवक महेश सुखरानी, राम चार्ली परवानी ,प्रकाश माखिजा, विक्की मेघवानी सहित अन्य कई लोगो ने मुलाकात किया और उल्हासनगर शहर की विकास के बारे में चर्चा किया।


