spot_img

KOLKATA : पश्चिम बंगाल में हर व्यक्ति पर 60,000 रुपये का ‘कर्ज’

कोलकाता : करीब नौ करोड़ की जनसंख्या वाले राज्य पश्चिम बंगाल पर कुल मिलाकर 5.86 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इस लिहाज से राज्य के हर व्यक्ति पर औसतन 60,000 रुपये का कर्ज है।

राज्य विधानसभा में मंगलवार को पेश वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में बाजार से 79,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने का प्रस्ताव किया गया है। यह 2022-23 के 75,000 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से कुछ अधिक है।

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस वर्ष 2011 में जब सत्ता में आई थी तब राज्य पर 1.97 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था।

अर्थशास्त्री अजिताभ रे चौधरी ने अधिक कर्ज बोझ पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि इतने ऊंचे कर्ज के साथ संपत्ति का भी सृजन हो तो भावी पीढ़ी पर कर्ज का बोझ कम पड़ेगा।

New Delhi : पीएनबी का चौथी तिमाही का मुनाफा 14.4 फीसदी बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये

नई दिल्ली : (New Delhi) पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) (Punjab National Bank) ने वित्त वर्ष 2025-26 की (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान...

Explore our articles