spot_img

New Delhi: नेस्ले इंडिया का मुनाफा चौथी तिमाही में 65.5 प्रतिशत बढ़कर 628 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली: (New Delhi) नेस्ले इंडिया लिमिटेड (Nestle India Ltd) ने बृहस्पतिवार को बताया कि 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 65.50 प्रतिशत बढ़कर 628.06 रुपये हो गया। कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले इसी अवधि में 379.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी शुद्ध बिक्री 13.95 प्रतिशत बढ़कर 4,233.27 करोड़ रुपये हो गई। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,714.86 करोड़ रुपये थी।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नेस्ले इंडिया का कुल खर्च 12.78 फीसदी बढ़कर 3,427.27 करोड़ रुपये रहा, जो 2021 की समान तिमाही में 3,038.84 करोड़ रुपये था। New DelhiNew Delhiकंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘हमने लगातार मात्रा और मूल्य आधारित बढ़त के साथ एक दशक में अपनी सबसे अधिक दो अंकों की वृद्धि दर्ज की है।’

New Delhi : पीएनबी का चौथी तिमाही का मुनाफा 14.4 फीसदी बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये

नई दिल्ली : (New Delhi) पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) (Punjab National Bank) ने वित्त वर्ष 2025-26 की (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान...

Explore our articles