spot_img

Mumbai : वेस्टर्न रेलवे की कई ट्रेनें एलएचबी रेक से चलेंगी

मुंबई: (Mumbai) वेस्टर्न रेलवे ने पारंपरिक रेक के साथ चलने वाली निम्नलिखित ट्रैनों को एलएचबी रेक में बदलने का निर्णय लिया है। 17057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सिकंदराबाद देवगिरी एक्सप्रेस तथा 17058 सिकंदराबाद – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। ट्रेन की संशोधित संरचना एक प्रथम एसी, दो एसी-2 टीयर, 5 एसी-3 टीयर, 9 शयनयान श्रेणी, दो सामान्य द्वितीय श्रेणी, दो जेनरेटर वैन है। 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-वाराणसी महानगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 फरवरी 2023 से 14 जून 2023 तथा 22178 वाराणसी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस महानगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 19 फरवरी 2023 से 15 जून 2023 है। इस ट्रेन की संशोधित संरचना एक एसी-2 टीयर, तीन एसी-3 टीयर, 12 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, जिसमें एक गार्ड ब्रेक वैन और एक जेनरेटर वैन शामिल है।

Explore our articles