spot_img

New Delhi: गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों से जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा: मोदी

नयी दिल्ली: (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि गुलमर्ग में ‘खेलो इंडिया’ राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के आयोजन से जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तीसरे ‘खेलो इंडिया’ राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। ये खेल गुलमर्ग के खूबसूरत परिवेश में आयोजित किए जा रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इससे जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।’’
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को गुलमर्ग में खेलों के इस तीसरे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि उनका मंत्रालय जम्मू कश्मीर की आर्थिक मदद करता रहेगा और इसे सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करेगा।

New Delhi : निसान मोटर इंडिया की अप्रैल में कुल बिक्री 5,388 इकाई

कंपनी ने अप्रैल में घरेलू बिक्री में 75 फीसदी की वृद्धि दर्ज कीनई दिल्ली : (New Delhi) निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Nissan Motor...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles