spot_img

Panaji: केंद्र सरकार की वित्तीय मदद से गोवा में चार पूर्ण मत्स्य गांव विकसित किए जाएंगे

पणजी: (Panaji) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत(Goa Chief Minister Pramod Sawant) ने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित योजना के तहत मछुआरों के लिए चार गांव विकसित किए जाएंगे, जिनके लिए राज्य सरकार सभी बुनियादी ढांचे उपलब्ध कराएगी।

सावंत ने शुक्रवार को ‘गोवा मेगा एक्वा फिश फेस्टिवल’ के उद्घाटन समारोह में लोगों से बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में शामिल होने और राज्य मत्स्य विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्र सरकार की वित्तीय मदद से मछुआरों के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में दो-दो यानी कुल चार गांवों का विकास करेंगे। इन गांवों में मछली पकड़ने के लिए जेटी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार नीली अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए कई प्रोत्साहन दे रही है और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस क्षेत्र से लाभ सुनिश्चित करने के लिए इसमें भाग लेना चाहिए।

सावंत ने कहा, ‘‘मत्स्य पालन राज्य सरकार के ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाता है। ‘सागर मित्र’ जैसी पहल ने मछुआरा समुदाय के दरवाजे तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित की है।’’

Maharashtra Day : “महाराष्ट्र देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है” : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर (occasion of Maharashtra Day) पूरे राज्य में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles