
उल्हासनगर : अपने 20 वर्ष की अल्प आयु मे ही अमर शहीद हेमू कालानी जी ने हस कर फाँसी पर चढ़ गए और देश के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया ऐसे देश भक्त के लिए उल्हासनगर के टाउन हॉल में 12 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उल्हासनगर वासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर शहीद हेमू कालानी जी को कोटि कोटि नमन करे।
भाजपा नेता महेश सुखरामनी ने कहा कि सिंध प्रांत के 20 से ज्यादा नौजवानो अपने देश के लिए जान दे दी थी और अखंड भारत के सिंध प्रदेश से कई स्वतंत्रता सेनानीयो ने देश की आजादी में भाग लिया था उन सभी को कोटि कोटि नमन है।
शहीद हेमू कालानी जी के शताब्दी जन्म वर्ष में टाउन हाल में कार्यकर्म का आयोजन महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकेडमी और भारतीय सिंधु सभा द्वारा किया जा रहा है
महेश सुखरामानी के मार्ग दर्शन मे सभी सिंधी समाज को एकत्र किया जा रहा है ताकि
युवा वर्ग छात्र छात्राओ को अमर शहीद हेमू कालानी जी की स्मृति और देश के लिए दी हुई कुर्बानियो आजीवन याद रहे ।ऐसा प्रयास महेश सुखरामानी द्वारा उल्हासनगर में किया जा रहा है। इसी कारण से रविवार 12 फरवरी 2023 को अपने परिवार सहित एक बेहतरीन नृत्य नाटिका ड्रामा का मंचन सिंधु सखा संगम के कलाकारो द्वारा उल्हासनगर टाउन हाल मे शाम 7 बजे से 9: 30 तक किया है, याद रहे अमर शहीद हेमू कालानी जी को हार्दिक श्रंदाजली का मौका ना गवाए, इंट्री पास जरूर ले।
और शहर के प्रख्यात संस्थाओ को पास दिये जा चुके है और जिनको भी निशुल्क पास चाहिए इसके लिए भाजपा नेता महेश सुखरामानी और दीपक रंगीला से संपर्क कर सकते है। महेश सुखरामनी ने कहा कि इसका पास निशुल्क है और सभी सिंधी भाइयो को इसका लाभ लेना चाहिए और ऐसे देश भक्त के लिए सभी एकजुट होकर हेमू कालानी जी को नमन करे।


