spot_img

New Delhi: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 फीसदी दर्ज की गई।

विभाग ने दिन में शहर में आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Accident on Delhi-Mumbai Expressway : वडोदरा के एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

पंचमहल : (Panchmahal) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर पंचमहल जिले के कालोल के पास साेमवार काे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles