spot_img

ULHASNAGAR : उल्हासनगर मनपा स्कूल नंबर 18 व 24 का होगा पुनर्निर्माण

उल्हासनगर : उल्हासनगर महा नगरपालिका के स्कूल क्रमांक 18 और 24 का मनपा प्रशासन ने पुनर्निर्माण किये जाने की जानकारी मनसे के शहर सचिव तन्वेश देशमुख को एक पत्र द्वारा दी। बता दें कि तकनीकी दिक्कतों के चलते इन स्कूलों का पुनर्निर्माण रोक दिया गया था। इन स्कूलों का पुनर्निर्माण रोक लगभग 3 से 4 वर्ष का समय हो गया है। इस स्कूल के भवन को पुनर्निर्माण के लिए गिराए जाने का समय 4 साल हो चुके हैं। इन विद्यालय को बनाने में मनसे द्वारा कई बार प्रशासन से पत्र के द्वारा निवेदन दिया गया कि इस स्कूल के निर्माण में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जाए और इस स्कूल का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए। जीर्णोद्धार के लिए तोड़ दिए जाने के बाद प्रशासन ने इस स्कूल के छात्रों को अन्य जगहों पर शिक्षण की व्यवस्था की थी, लेकिन जिस स्थान पर इन छात्रों की व्यवस्था की गई है, वह स्कूल से बहुत दूर है, इसलिए इन छात्रों को रोजाना काफी दूर पैदल चलना पड़ता है। इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अत्यंत गरीब परिवारों से हैं। इसलिए वे रिक्शा या किसी अन्य वाहन से आने-जाने का खर्च वहन नहीं कर सकते। साथ ही, जहां यह स्कूल है, वहां इन छात्रों के लिए कोई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं था।
अगर विद्यालय का कार्य शुरू नहीं किया गया,तो मनसे जल्द करेगी आंदोलन
छात्रों को भारी शैक्षिक नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन प्रशासन इन स्कूलों के पुनर्निर्माण को लेकर कान और मुंह पर उंगली रखे हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना ने चेतावनी दी कि जल्द ही अगर विद्यालय का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना इन छात्रों के न्याय अधिकारों के लिए आंदोलन करेगी। मनपा प्रशासन ने मनसे सचिव तन्वेश देशमुख को एक निवेदन पत्र देकर जानकारी दी कि मनपा विद्यालय 18 व 24 का नक्शा बना दिया गया है,जिसे मनपा आयुक्त के पास भेजा गया है और जल्द ही विद्यालय का पुर्ननिर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।आप द्वारा 10 फरवरी को घोषित आंदोलन को रद्द किया जाए। विद्यालय के पुर्ननिर्माण कार्य को लेकर जिला सचिव संजय घुगे,शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख, मनविसे उपजिला अध्यक्ष कल्पेश माने, प्रखंड अध्यक्ष सागर चौहान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने काफी प्रयास किया।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles