spot_img

Los Angeles: रिएलटी शो में अपनी पत्नी और बेटियों के साथ नजर आएंगे सिल्वेस्टर स्टैलोन

लॉस एंजिलिस : (Los Angeles) हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टैलोन (Hollywood actor Sylvester Stallone) अमेरिकी ओटीटी मंच ‘पैरामाउंट प्लस’ की सीरीज के साथ रिएलटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

इस सीरीज का नाम ‘द फैमली स्टैलोन’ होगा और इसके आठ एपिसोड होंगे। इसमें सिल्वेस्टर स्टैलोन (76) की पत्नी जेनिफर फ्लेविन और उनकी बेटियां सोफिया, सिस्टिन और स्कारलेट भी नजर आएंगी।

सीरीज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ‘‘ तीन बार अकादमी पुरस्कार जीत चुके सिल्वेस्टर स्टैलोन कई बेहतरीन किरदार निभाने के बाद अपनी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका यानी ‘पिता’ को कैमरे के सामने लाने को तैयार हैं। इस सीरीज में उनकी तीनों बेटियां और पत्नी भी नजर आएंगी।’’

‘द फैमली स्टैलोन’ का निर्माण ‘एमटीवी एंटरटेनमेंट स्टूडियो’ के बैनर तले किया जाएगा और यह इस साल के अंत में ओटीटी मंच ‘पैरामाउंट प्लस’ पर प्रसारित की जाएगी।

‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराई जाती है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles