spot_img

Anand: अमूल दूध के दाम गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़े

आणंद:(Anand) अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।

संघ के प्रबंध निदेशक जयेन महेता ने यह साफ किया कि दूध के दामों में बढ़ोतरी गुजरात में लागू नहीं होगी। नई दरें मुंबई, कोलकाता और दिल्ली समेत अन्य बाजारों के लिए हैं। जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि नई कीमतें शुक्रवार सुबह से प्रभावी होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles