अलीबाग: (Alibaug) महाराष्ट्र में रायगढ़ जिला पुलिस एक संग्रहालय स्थापित कर रही है, जहां उसके द्वारा पिछले कई दशकों में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज, वर्दी तथा हथियारों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने कहा कि संग्रहालय पुलिस के जिला मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा।घार्गे ने कहा, ‘‘इसके एक खंड में, समय के साथ पुलिस वायरलेस उपकरणों और अन्य संचार उपकरणों में आये बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक केंद्र बनेगा।’’


