spot_img

MUZAFFARNAGAR: शादी समारोह में झगड़े के बाद गोलीबारी में युवक की मौत, दो लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : (MUZAFFARNAGAR) मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar district) के खतौली थाना क्षेत्र के अंतवाड़ा गांव में एक शादी समारोह में बहस के बाद गोलियां चल गईं, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खतौली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सतीश कुमार (32) के तौर पर हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूल्हे के कुछ रिश्तेदार शादी में पहुंचे और समारोह में बज रहे गीत पर नृत्य करने को लेकर वहां कुछ लोगों के साथ उनकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर वहां गोलियां चलाई गईं, जिसकी चपेट में आने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एहतियाती तौर पर गांव में बल तैनात किया गया है।

Washington : अमेरिकी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान चली गोली, राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित

वाशिंगटन : (Washington) वाशिंगटन डीसी (Washington D.C) में शनिवार शाम अभेद्य किलेबंदी के बीच चल रहे व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents' Dinner)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles