spot_img

New Delhi : कोरोना काल के दो साल के बाद अब चढ़ने लगे हैं घरों के दाम : समीक्षा

नयी दिल्ली: (New Delhi) घरों के दाम कोरोना काल के दो साल के दौरान ‘मंदा’ रहने के बाद अब फिर चढ़ने शुरू हुए हैं। मांग बढ़ने से खाली पड़े घरों की संख्या भी कम हो रही है। मंगलवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गई। समीक्षा में कई निर्माण सामग्रियों पर आयात शुल्क कम किए जाने से आवासीय संपत्तियों के दाम कम होने की उम्मीद जताई गई है।

समीक्षा के अनुसार, इस वित्त वर्ष में आवास ऋण पर बढ़ती ब्याज दरों और संपत्ति की कीमतों में वृद्धि जैसी बाधाओं के बावजूद घरों की बिक्री बढ़ी है। इससे देश के संपत्ति बाजार में सुधार आया है।समीक्षा में कहा गया है कि आवास ऋण की मांग बढ़ने की वजह से ‘दबी मांग’ का निकलना है।समीक्षा में कहा गया कि वैश्विक आपूर्ति को प्रभावित करने वाले रूस-यूक्रेन युद्ध से निर्माण लागत बढ़ने के चलते घरों के दाम चढ़े थे।

Maharashtra : गहरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत मामले में एनएचआरसी का डीएम-एसपी को नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) (NHRC) ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के इस्लंपुरा इलाके में एक नाले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles