spot_img

New Delhi: दक्षिण, पश्चिम और बाहरी दिल्ली क्षेत्रों में जलापूर्ति होगी प्रभावित

नयी दिल्ली:(New Delhi) दिल्ली जल बोर्ड (DGB) के भूमिगत जलाशय की सालाना सफाई करने के कारण राष्ट्रीय राजधानी (cause national capital) में पश्चिमी, बाहरी और दक्षिणी क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों में जनकपुरी, महरौली, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, विजय नगर, रूप नगर, रिठाला और ओल्ड राजिंदर नगर शामिल हैं। इनके अलावा, सर गंगा राम अस्पताल और दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘‘ भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना सफाई के कारण 31 जनवरी और एक फरवरी को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles