spot_img

PATNA: भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा : नीतीश कुमार

पटना:(PATNA) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ फिर से गठबंधन की संभावना को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने पूर्व सहयोगी दल के साथ ‘‘हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे।’’

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता ने भाजपा को यह भी याद दिलाया कि गठबंधन में रहते हुए उसे मुस्लिमों समेत उनके सभी समर्थकों के वोट मिलते थे जो भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर हमेशा ‘‘सतर्क’’ रहे हैं।

उन्होंने भाजपा के उस दावे की भी खिल्ली उड़ायी कि उसे राज्य में अगले साल आम चुनावों में 40 लोकसभा सीटों में से 36 सीटें मिलेगी।

कुमार ने दोहराया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा उनके पिता लालू प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘‘निराधार’’ आरोपों के बाद 2017 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उनकी वापसी एक ‘‘भूल’’ थी।

Mumbai : गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda and his wife Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles