spot_img

NEW DELHI : हॉकी विश्व कप
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका
हार्दिक टीम से बाहर

नई दिल्ली : हॉकी विश्व कप में 22 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम क्रॉस-ओवर मैच खेलने वाली है। इस बड़े मुकाबले से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। चोटिल 24 वर्षीय मिडफील्डर हार्दिक सिंह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह राज कुमार पाल को मौका दिया गया है। वेल्स के खिलाफ मैच में भी वह नहीं खेले थे। वहीं स्पेन के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 2-0 की जीत में एक शानदार गोल दागा था।

कोच ने क्या दिया बयान?
टीम प्रबंधन द्वारा लिए गए फैसले के बारे में बात करते हुए मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, “रविवार को न्यूजीलैंड और उसके बाद के विश्व कप मैचों के लिए हार्दिक सिंह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। यह मुश्किल फैसला हमें जल्दी करना पड़ा। चोट उतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन हमारे पास ज्यादा समय नहीं था। हमने बहुत सोच विचार करने के बाद यह निर्णय लिया है कि हम हार्दिक की जगह राज कुमार पाल को लेंगे।”

भारतीय टीम को हर हाल में जीतना होगा मैच
पूल-D में दूसरे स्थान पर रहने के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को क्रॉस-ओवर मैच हर हाल में जीतना होगा।
अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो क्वार्टर फाइनल में उसका सामना बेल्जियम से होगा।
भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए विश्व रैंकिंग में उनसे आठ पायदान नीचे वेल्स को 8 गोल के अंतर से हराना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने वेल्स को 4-2 से मात दी थी।

शानदार रहा है भारतीय टीम का सफर
भारती टीम ने विश्व कप में तीन मैच खेले हैं और एक भी मुकाबले में उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा है। पहले मैच में उन्होंने स्पेन को 2-0 से मात दी। इसके बाद मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने ड्रॉ खेला। वहीं वेल्स के खिलाफ मैच में टीम को 4-2 से जीत मिली। हार्दिक ने विश्व कप में अभी तक एक गोल किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉस-ओवर मैच में उनकी वापसी की उम्मीद थी।

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम
हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, नीलम संजीप सेस, मनप्रीत सिंह, राजकुमार पाल, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

Mumbai : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की शपथ पर राजनीति अनुचित : मुख्यमंत्री

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles