spot_img

THANE : शहर सौंदर्यीकरण अभियान का मनपा आयुक्त बांगर ने लिया जायजा

ठाणे : ठाणे शहर में ‘मुख्यमंत्र्याचे बदलते ठाणे’ अभियानातंर्गत शहर सौंदर्यीकरण अभियान का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इससे शहर को एक नया रूप मिल रहा है। इस समय सौंदर्यीकरण अभियान के अंतिम चरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने नितिन जंक्शन स्थित फ्लाईओवरों पर उकेरी गई चित्रकारी से ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर बोल रहा है। भित्तिचित्रों की सराहना हो रही है। ठाणे शहर के सुंदरता की चर्चा शहर के बाहर भी हो रही है। इसी बीच शहर में शुरू किए गए सौंदर्यीकरण अभियान के तहत ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने अधिकारियों के साथ नितिन कंपनी जंक्शन पुल का जायजा लिया। विदित हो कि ठाणे शहर में पुलों की भरमार है। इन पुलों के नीचे खाली जगह होने के कारण उसे लोगों ने अपना बसेरा बना लिया है, लेकिन अब इन पुलों के निचले भागों की रंगाई पुताई का काम भी हो रहा है, इससे यहां अवैध तरीके से रहने वालों को हटना पड़ा है। पुलों को रैन बसेरा बनने से भी मुक्ति मिल रही है। इसी क्रम में मनपा आयुक्त बांगर ने नितिन कंपनी जंक्शन पुल का निरीक्षण किया और वहां की गई रंगाई पुताई और चित्रकारी का उन्होंने जायजा लिया। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बांगर ने अधिकारियों से इस मामले को लेकर विशेष चर्चा की। फ्लाईओवर के नीचे जो खाली पड़ी जगह है, उसका कैसे बेहतर उपयोग किया जा सके। इसी क्रम में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे खाली जगहों पर मनोरंजक सुविधाएं, खेलने की सुविधा आदि विकसित करने को लेकर काम करें। नितिन जंक्शन पुल का दौरा करने के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि फ्लाईओवर के नीचे जो दो पहिया वाहन भंगार के तौर पर रखे हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द हटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि शौचालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने निर्देश दिया कि शहर की तमाम सड़कों पर थर्मोप्लास्ट पेंट का काम भी पूरा किया जाए।

Mumbai : ‘पेड्डी’ की शूटिंग में घायल हुए राम चरण

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी आगामी फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, जिससे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles