spot_img

NEW DELHI : डीजीसीए ने पेशाब कांड में एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

नयी दिल्ली: (NEW DELHI) एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के दौरान एक यात्री के कथित तौर पर एक महिला सहयात्री पर पेशाब करने की घटना के संदर्भ में विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।नागर विमानन महानिदेशालय (डूजूसीए) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि उस विमान के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।।

इसके साथ ही उसने कहा कि 26 नवंबर, 2022 को हुई इस घटना के संदर्भ में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने पर एयर इंडिया की उड़ान सेवा निदेशक पर भी तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।डीजीसीए के संज्ञान में यह मामला चार जनवरी को आने पर एयर इंडिया को नोटिस जारी किया गया था। नियामक ने यह कार्रवाई विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए की है।

New Delhi : अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप तैयारियों को झटका, दो डिफेंडर चोटिल, स्क्वाड में बदलाव

नई दिल्ली : (New Delhi) फीफा विश्व कप 2026 (2026 FIFA World Cup) की तैयारियों के बीच अर्जेंटीना को बड़ा झटका लगा है। टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles