spot_img

THANE : ठाणे रेलवे पुलिस का कारनामा
पांच घंटे में अपराधी गिरफ्तार

ठाणे : ठाणे रेलवे पुलिस की हद में 5 आपराधिक मामले दर्ज कराए गए थे, जिसमें महिलाओं के आभूषण पर हाथ सफाई करने के साथ ही मोबाइल चोरी के मामले भी शामिल थे। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे पुलिस ने 5 घंटे के भीतर ही दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर अन्य कई आपराधिक मामलों का भी भंडाफोड़ किया। ऐसी जानकारी देते हुए ठाणे रेलवे पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंढरी कांदे ने बताया कि पुलिस पूरी तत्परता के साथ अपराधों पर रोक लगाने के लिए काम कर रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कांदे ने बताया कि इस समय अपराधियों के लिए सीसीटीवी फुटेज जहां सिरदर्द साबित हो रहा है, तो वहीं यह रेलवे पुलिस के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के गहन अध्ययन के बाद आरोपियों के संदर्भ में सुराग हाथ लगे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उस्मान सलिम शेख (51), इस्माईल चौधरी (50) हैं। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। अपराधियों ने बताया कि वे पांच विभिन्न अपराधों को अंजाम दे चुके हैं। रेलवे पुलिस ने पांचों अपराधिक मामलों से जुड़े 1 लाख 22 हजार 866 रुपए का माल भी बरामद किया। बरामद माल में 5 मोबाइल फोन, एक सोने का चैन और अंगूठी आदि का भी समावेश है। इस संदर्भ में विशेष जानकारी देते हुए रेल ठाणे रेलवे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कांदे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उस्मान सलिम शेख पर ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन में नौ अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन में भी एक अपराधिक मामले दर्ज है। जबकि दूसरे आरोपी यासीन इस्माईल चौधरी के खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कल्याण,मुंबई सेन्ट्रल में एक-एक और ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन में 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन बातों की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंढरी कांदे ने दी। कांदे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक पोल की टीम ने दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी में आम भूमिका निभाई। रेलवे पुलिस के परब, पाटील, रावते, निकालजे, चव्हाण और सोनताटे का भी योगदान रहा।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में क्लीन मैक्स की कमजोर एंट्री, घाटे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) कॉमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles