spot_img

Washington: असम में 2025 तक तिपहिया बिक्री में बिजलीचालित वाहन की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत होगी : अध्ययन

वाशिंगटन: (Washington) असम 2025 तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन बिक्री हासिल कर सकता है। इस तरह असम यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। अमेरिका के एक शीर्ष विश्वविद्यालय (a top university) के अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

कैलिफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय में इंडिया जेडईवी रिसर्च सेंटर (India ZEV Research Center) के अध्ययन में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में जनवरी, 2023 तक असम में नए बिकने वाले तिपहिया वाहनों में से 85 प्रतिशत बिजलीचालित थे। यह किसी एक खंड में इस ऊंचे स्तर का आंकड़ा हासिल करने वाले तीन राज्यों में है। अन्य दो उत्तराखंड और चंडीगढ़ हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि मौजूदा रफ्तार से असम संभवतः 2025 तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक तिपहिया की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लेगा। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला यह न केवल देश का बल्कि दुनिया का पहला राज्य होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि महामारी से उबरने के बाद असम में इलेक्ट्रिक तिपहिया की तेजी से बिक्री जारी है।

भारत में 25 से अधिक राज्यों ने अब अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा की है। नीति के तहत ये राज्य इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर सब्सिडी दे रहे हैं। इसके अलावा वे कर लाभ तथा चार्जिंग ढांचे के लिए भी प्रोत्साहन दे रहे हैं।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles