Home latest Moradabad: वाइस चांसलर ने बताया एजुकेशन में इनोवेशंस का फायदा

Moradabad: वाइस चांसलर ने बताया एजुकेशन में इनोवेशंस का फायदा

0
157

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुरादाबाद: (Moradabad) तीर्थंकर
महावीर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रघुवीर सिंह ने उच्च शिक्षा में हो रहे इन्नोवेशंस पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा शब्द के अर्थ को समझाते हुए सीखने की गतिविधियों के कौशलों जैसे- तकनीकी कौशल, मार्गदर्शन कौशल, वैचारिक प्रक्रियात्मक कौशलों के बारे में स्टुडेंट्स को गहराई से समझाया। वीसी प्रो. सिंह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कालेज नर्सिंग एवम् इंस्टिट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल- आईआईसी की ओर से ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन थ्रू इनोवेशन पर आयोजित गेस्ट लेक्चर में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
इससे पूर्व नर्सिंग कालेज की प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने वीसी प्रो. रघुवीर सिंह को बुके भेंटकर स्वागत किया। इसी के संग गेस्ट लेक्चर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर उप प्राचार्या प्रो. जसलीन एम. के अलावा बसवराज, राम निवास, मो.नफीस, पूजा झा की भी मौजूदगी रही। गेस्ट लेक्चर में पोस्ट बेसिक बीएसएसी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम आदि कोर्सेज के करीब 130 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अतिथि व्याख्यान का उद्देश्य शिक्षा में नवाचार और स्टुडेंट्स को इसके लाभों के बारे में जागरूक करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here