
आलोक गुप्ता
प्रयागराज : शंकरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, विभिन्न स्थानों से चुराए गए बर्तन और एक तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान भेज दिया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मौहरिया मोड़ के पास से की गई है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज थाने की टीम ने मोहरिया मोड़ के पास घेराबंदी करके प्रशांत कुशवाहा उर्फ सन्नू पुत्र प्रभुनाथ कुशवाहा (निवासी अतरैल, सोहागी, रींवा, एमपी), कुलदीप बंसल पुत्र संतलाल बसोर (निवासी खटिया, सोहागी, रींवा, मध्यप्रदेश) और सुनील गोस्वामी उर्फ रंचू पुत्र भोला गोस्वामी (निवासी खटिया, सोहागी, रींवा, एमपी) को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों के कब्जे से दो गैस सिलेंडर, एक परात, खाने के बर्तन, कुकर, आलानकब, चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। एसओ ने बताया कि प्रशांत के खिलाफ शंकरगढ़ और घूरपुर थआने में कुल आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कुलदीप बंसल के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में पांच और सुनील गोस्वामी के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में चार मामले दर्ज हैं। गिरफ्र करने वाली टीम में एसआई संतोष कुमार सिंह, विवेक कुमार राय, कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, गोपाल सिंह मौजूद रहे।


