spot_img

Maharashtra : पालघर में महिला पर चाकू से हमला

Maharashtra: Woman attacked with knife in Palghar

पालघर : (Palghar) महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को एक महिला पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उसे गंभीर हालत में पहले दहानू तालुका के कासा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और फिर सिलवासा में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे अभी तक होश नहीं आया है।उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी की पहचान कर ली गई है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बहरहाल, हमारे पास महिला के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है। जिले से एक पुलिस दल अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सिलवासा पहुंचा है।’’नवाडकर ने कहा कि कासा पुलिस थाना मामले में आगे की जांच कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles