spot_img

Bhopal: निफ्ट का कन्वर्ज-2022 कार्यक्रम भोपाल में संपन्न

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
भोपाल:(Bhopal)
केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के तहत संचालित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) का तीन दिवसीय खेल, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम ‘कन्वर्ज-2022’ भोपाल में 22 से 29 दिसंबर के बीच आयोजित किया गया।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Mangu Bhai Patel) ने ‘कन्वर्ज-2022’ का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में देश के 18 निफ्ट परिसरों से लगभग 1,000 प्रतिभागी 30 से अधिक प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए शामिल हुए थे।

समापन समारोह में राज्यपाल ने निफ्ट भोपाल और डाक विभाग, भारत द्वारा संयुक्त रूप से तैयार एक विशेष कवर जारी किया। निफ्ट भोपाल के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया, जबकि संयुक्त निदेशक अखिल सहाय ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

‘कन्वर्ज-2022’ में सभी परिसरों के आधिकारिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। समापन समारोह में विजेताओं और ‘मिस्टर एंड मिस कन्वर्ज-22’ को पुरस्कृत किया गया।

आयोजन से पहले 18 रंगों वाले कन्वर्ज लोगो का अनावरण किया गया, जो 18 परिसरों का प्रतिनिधित्व करता है। एक चक्र के बीच में तीन चीतों के चित्र वाले लोगो का अनावरण मध्य प्रदेश पर्यावरणीय पर्यटन विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शमिता राजोरा ने किया।

निफ्ट भोपाल देश में फैशन शिक्षा का एक प्रमुख संस्थान है और कपड़ा एवं परिधान उद्योग को पेशेवर मानव संसाधन प्रदान करने में अग्रणी रहा है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles