
नयी दिल्ली: (New Delhi) उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर में सोमवार को चार मंजिला एक इमारत ढह गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ इमारत खाली थी। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।’’उन्होंने बताया कि सुबह पौने नौ बजे पुलिस को हादसे की सूचना संबंधी फोन मिला था।


