spot_img

Karnataka : नदी में डूबने से कॉलेज छात्र की मौत

Karnataka: College student dies due to drowning in river

मंगलुरु: (Mangaluru) कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक झरने के पास नदी में डूबने से 17 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत हो गई।पुलिस ने रविवार को बताया कि छात्र की पहचान विवेक के रूप में हुई है। वह उजिरे पीयू कॉलेज में ‘प्री-यूनिवर्सिटी’ का द्वितीय वर्ष का छात्र था।

पुलिस ने बताया कि विवेक और उसके सात दोस्त शनिवार शाम इरमयी झरना जा रहे थे तथा वे बेलथांगडी तालुका के कल्लांडा में नदी के पास नहाने के लिए रुके थे, तभी विवेक तेज धारा में बह गया।स्थानीय लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाला।बेलथांगडी पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है।

Explore our articles