spot_img

New Delhi:शुरुआती स्तर के स्टार्टअप को डेटा संरक्षण विधेयक के प्रावधानों से छूट दे सकती है सरकार

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
सरकार शुरुआती स्तर की स्टार्टअप इकाइयों को प्रस्तावित डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक के तहत नियमों के अनुपालन से छूट देने पर विचार कर रही है। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि स्टार्टअप को उनके कारोबारी मॉडल के विकास में मदद के लिए यह छूट सीमित अवधि के लिए दी जा सकती है। इसके अलावा इससे स्टार्टअप का अनुपालन बोझ की वजह से नवोन्मेषण भी प्रभावित नहीं होगा।

अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) विधेयक में सुधार पर विचार कर रहा है ताकि शुरुआती स्तर के स्टार्टअप को डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (DPDP) विधेयक के प्रावधानों से छूट दी जा सके।

अधिकारी ने कहा कि यह छूट उन मामलों तक सीमित रह सकती है जिनमें स्टार्टअप द्वारा अपने समाधान के विकास के लिए कुछ प्रकार की डेटा मॉडलिंग की जा रही है। डीपीडीपी के मसौदे में केवल सरकार द्वारा अधिसूचित डेटा न्यासियों और डेटा प्रसंस्करण इकाइयों को ही डेटा संग्रह, डेटा साझाकरण, डेटा प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी देने आदि की छूट का प्रस्ताव है।

पिछले सप्ताह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar)ने कहा था कि सरकार प्रस्तावित कानून के तहत नागरिकों की गोपनीयता का उल्लंघन नहीं कर पाएगी क्योंकि उसे राष्ट्रीय सुरक्षा, महामारी और प्राकृतिक आपदाओं जैसी असाधारण परिस्थितियों में ही व्यक्तिगत डेटा तक पहुंच प्राप्त होगी। मंत्री ने कहा था कि डेटा उल्लंघन के मामले में यह विधेयक सरकार या संबंधित इकाइयों को छूट नहीं देता

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles