spot_img

MUMBAI : पुणे और अमरावती के बीच कुर्दुवाड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगी सेंट्रल रेलवे

मुंबई : सेंट्रल रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए नीचे दिए गए विवरण के अनुसार पुणे और अमरावती के बीच कुर्दुवाड़ी, लातूर, पूर्णा के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा। 01439 विशेष ट्रेन 16 दिसंबर 2022 से 26 फरवरी 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 22.50 बजे पुणे से चलेगी तथा अगले दिन 17.30 बजे अमरावती पहुंचेगी। 01440 विशेष ट्रेन अमरावती से प्रत्येक शनिवार और सोमवार को दिनांक 17 दिसंबर 2022 से 27 फरवरी 2023 तक 19.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.20 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन का पड़ाव उरुली, दौंड जंक्शन, जिंटी रोड, जेउर, कुर्दुवाड़ी जंक्शन, बरसी टाउन, उस्मानाबाद, लातूर, लातूर रोड, परली वैजनाथ, परभणी जंक्शन, पूर्णा जंक्शन, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला जंक्शन, मुर्तिजापुर जंक्शन और बडनेरा जंक्शन है। ट्रेन की संरचना एक फर्स्ट एसी, एक एसी-2 टीयर, दो एसी-3 टीयर, 5 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे जिनमें दो गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

Mexico City : फीफा विश्व कप 2026 प्लेऑफ से पहले इराकी खिलाड़ियों को मिलना शुरू हुए वीज़ा

मेक्सिको सिटी : (Mexico City) फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ मुकाबले से पहले इराक राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के...

Explore our articles