spot_img

BHIWANDI : भिवंडी मनपा स्वास्थ्य विभाग को अब मौलानाओं का सहारा
मस्जिदों से टीका लगाने का कर रहे हैं एलाउंस

भिवंडी : भिवंडी शहर खसरा का हॉट स्पॉट बनते जा रहा है,जिसे बढ़ने से रोकने के लिए मनपा के साथ मौलानाओं ने भी कमर कस ली है। मस्जिदों से न सिर्फ सतर्क रहने की बाग दे रहे है,बल्कि खसरा का टीका लगवाने पर भी जोर दे रहे है। भिवंडी खसरा का हॉट स्पॉट बनते जा रहा है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भिवंडी मनपा क्षेत्र में अब तक खसरा के 793 संदिग्ध मरीज मिले हैं।जिसमें से 126 मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए हॉपकिंस रिसर्च इंस्टीट्यूट, परेल, मुंबई भेजे गए, इनमें से 48 मरीज खसरा से संक्रमित पाए गए हैं। उक्त प्रतिवेदन के अन्तर्गत 14 रोगियों को खसरा एवं रूबेला का टीका लगाया गया है तथा अन्य रोगियों को खसरा एवं रूबेला का टीका नहीं लगाया गया है। अब तक खसरे से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।खसरा के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए भिवंडी मनपा स्वास्थ्य विभाग अब शहर के मौलानाओं का सहारा लेना शुरू कर दिया है।जो मस्जिदों से खसरा के जनजागरूकता के लिए बांग दे रहे है।इतना ही नही मौलाना लोगों से खसरा से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने की भी अपील कर रहे है।मस्जिदों से मौलाना खसरा का लक्षण दिखने पर तत्काल इलाज की सलाह भी दे रहे है,ताकि इसे बढ़ने से रोका जा सके।

मरीजों को विटामिन ए की पहली खुराक और 24 घंटे के बाद दूसरी खुराक
मनपा स्वास्थ्य कर्मी प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों को विटामिन ए की पहली खुराक और 24 घंटे के बाद दूसरी खुराक दे रहे हैं। साथ ही 9 माह से 5 वर्ष तक के जिन हितग्राहियों को खसरा रूबेला की खुराक नहीं मिली है उन्हें खसरा रूबेला दिया जा रहा है। खसरा रूबेला सर्वे के लिए भिवंडी क्षेत्र में 240 टीमों का गठन किया गया है। साथ ही भिवंडी शहर के रईस हाईस्कूल के बच्चों द्वारा जनजागरण हेतु रैली का आयोजन किया गया। साथ ही खसरे एवं रूबेला के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भिवंडी मनपा प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने किसी मरीज को बुखार व दाने निकलते ही तत्काल अपने क्षेत्र के नजदीकी नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व एएनएम से संपर्क करने की भी अपील की है।

Explore our articles