spot_img

BHIWANDI : भिवंडी में महिला अघाड़ी मेलावा में महिलाओं को चित्रताई वाघ का मार्गदर्शन

भिवंडी : शहर के पद्मनगर स्थित पद्मशाली समाज हॉल में महिला अघाड़ी मेलावा केंद्रीय पंचायत राज मंत्री कपिल पाटिल के मार्गदर्शन और शहर जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी की अध्यक्षता में महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रताई वाघ की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चित्रताई वाघ ने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे आत्मनिर्भर, आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं का मार्गदर्शन करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर महिलाओं तक पहुंचाने का प्रयास करें। महिला अघाड़ी मेळावा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी की अध्यक्षता व भिवंडी महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता परमानी की देखरेख में हुई। इस दौरान आमदार महेश चौघुले ,रवि सावंत,यशवंत टावरे,विशाल पाठारे, राजू गाजेंगी,सुगंधाताई टावरे, रेखा पाटील,विभा पाटील,प्रवक्ता पी.डी. यादव,नंदन गुप्ता,सत्वशीला जाधव,विजय धुले,अविनाश सिकची और अन्य पदाधिकारीयों साहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles