spot_img

ULHASNAGAR : शिवसेना (शिंदे गुट) के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

उल्हासनगर : राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के नेतृत्व में बालासाहेब की शिवसेना ने उल्हासनगर-5 नेहरू गार्डन में अयोजित एक कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों व शाखा प्रमुखों की नियुक्ति की, इस बार युवाओं को प्रथमिकता देते हुए उन्हें कई विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। उल्हासनगर-5 के नेहरू गार्डन में पार्टी के उपशहर प्रमुख विजय पाटिल ने कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित। इस अवसर पर कल्याण जिलाध्यक्ष गोपाल लांडगे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। गोपाल लांडगे ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पार्टी में काम करते हुए कोई भी कार्यकर्ता पद पाना चाहता है, लेकिन पद मिलने के बाद उसे जनता का काम करना चाहिए। इस मौके पर शहर प्रमुख राजेन्द्र सिंह भुल्लर उर्फ ​​महाराज,शहर प्रमुख रमेश चव्हाण, शहर संयोजक नाना बागुल, महिला शहर संयोजक मनीषा भानुशाली, रवि पाटिल, युवा सेना कल्याण उपजिला पदाधिकारी युवराज विजय पाटिल, युवा सेना शहर पदाधिकारी सुशील पवार, सुरजीत पंजाबी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व उल्हासनगर शहर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही शिवसेना, युवा सेना महिला अघाड़ी की कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles