spot_img

Prayagraj : निशुल्क नेत्र शिविर में 450 मरीजों ने करवाई आंखों की जांच

Prayagraj: 450 patients got eye test done in free eye camp

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
खुल्दाबाद लकड़ी मंडी में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में रविवारको मरीजों कीभीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कुल 450 रोगियों ने आंखों की जांच करवाई। नेत्र विशेषज्ञों ने रोगियों को आंखों के विभिन्न प्रकार के रोगों की जानकारी देते हुए लक्षण, उपाय आदि की जानकारी दी।
पार्षद गौसिया समद व पूर्व पार्षद अब्दुल समद द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 450 मरीजों की आंखों की जांच डाक्टर अभिषेक कनौजिया द्वारा की गई। इस दौरान मरीजों को दवाएं भी दी गईं। वार्ड 93, सरांय खुल्दाबाद, लकड़ी मंडी में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित शिविर में दिनभर मरीजों का तांता लगा रहा।
प्रत्येक मरीजों के ऑखों की गहनता से जांच कर आवश्यक हिदायत दी गई। हास्पिटल के मैनेजर सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया की लगभग 75 मोतियाबिंद से ग्रस्तित मरीजों की ऑखों का आपरेशन वरिष्ठ नेत्र सर्जनों द्वारा नाज़ आई हास्पिटल करैली में कराया जायगा। निशुल्क नेत्र जांच शिविर में कौशांबी, खुल्दाबाद, बख्शी बाज़ार, अहमदगंज, करैलाबाग, नूर उल्ला रोड, बैदन टोला, करैली, कीडगंज, दायरा शाह अजमल सहित सिविल लाइंस व नैनी से आए मरीजों की भी जांच कर उचित सलाह दी गई। इस दौरान 65 लोगों को चश्मा भी दिया गया।
शिविर के संचालन में डाक्टर अभिषेक कनौजिया, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, पूर्व पार्षद अब्दुल समद, प्रबंधक अमित यादव, शिवम यादव, प्रीति यादव, इरफान खान, पुष्पेंद्र यादव, शुभेंद्र यादव, विकास कुमार पटेल, निकित कुमार, चंदन सिंह, नसीम खान (बबलू), इरशाद खान, सोहराब खान, अशरफ खान, मोहम्मद रेहान (नानू), मुन्ना नेता, ज़ामिन हसन, अशफाक खान आदि शामिल रहे।

Explore our articles