spot_img

THANE : ठामपा सुरक्षा विभाग दिया 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि

सुरक्षा विभाग में सेवारत 161 सेवाकर्मियों ने किया161 बोतल रक्तदान

ठाणे : ठाणे महानगरपालिका के सुरक्षा विभाग की तरफ से संविधान दिवस के निमित्त 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सुरक्षा विभाग में सेवारत कर्मियों ने अपना रक्तदान कर उनकी शहादत को याद किया।ठाणे महानगरपालिका के सुरक्षा विभाग में सेवारत 161 सेवाकर्मियों में 161 बोतल रक्तदान किया । सुरक्षाकर्मियों के इस अनोखे उपक्रम की ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर में भी सराहना करते हुए कहा कि शहीदों की याद में ठाणे मनपा के सुरक्षाकर्मियों का रक्तदान हमें राष्ट्रप्रेम की याद को ताजा करने का मौका दे रहा है। यह राष्ट्रीय स्वाभिमान की बात है।
कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल का महत्वपूर्ण योगदान रहा
ठाणे मनपा मुख्यालय में स्थित नरेंद्र बल्लाल सभागृह में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान के दौरान परिवहन सभापति विलास जोशी, उपमाहिती जनसंपर्क अधिकारी, आयुक्त 1 संदीप मालवी अतिरिक्त आयुक्त(२) संजय हेरवाडे, उप आयुक्त मारुती खोडके, सुरक्षा विभाग के उपायुक्त जी.जी. गोदेपुरे, कार्मिक अधिकारी दयानंद गुंडप आदि उपस्थित थे। रक्तदान शिविर के इस आयोजन में ठाणे महानगरपालिका संचालित कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य सेवाकर्मियों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

Explore our articles