spot_img

BHIWANDI : भिवंडी को अतिरिक्त 100 एमएलडी जलापूर्ति के लिए 426 करोड़ की मंजूरी

विधायक रईस शेख के सफ़ल प्रयासों को नगर विकास विभाग की हरी झंडी

भिवंडी : सपा विधायक रईस शेख के कई वर्षों के प्रयास को सफल बनाने हुए भिवंडी शहर को अतिरिक्त 100 एमएलडी जलापूर्ति के लिए 426 करोड़ रुपए की मंजूरी नगर विकास विभाग द्वारा दी गई है। इस संदर्भ में विधायक रईस शेख ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भिवंडी मनपा को प्रतिदिन 100 मिलियन (एमएलडी) लीटर पानी को स्वर्ण जयंती योजना के तहत भातसा बांध से आपूर्ति के लिए 22 नवंबर 2022 को हुई बैठक कुल 426.03 करोड़ रुपए के खर्च को प्रमुख सचिव नगरीय विकास की अध्यक्षता में समीक्षा 2 की बैठक में स्वीकृत किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों से भिवंडी पूर्व के विधायक रईस शेख ने कई बार राज्य के मुख्यमंत्री और तत्कालीन शहरी विकास मंत्री एकनाथजी शिंदे से मुलाकात कर इस संदर्भ में आवेदन देते हुए शहर के लिए 100 एमएलडी पानी आपूर्ति की मांग करते आ रहे है। जिस पर गंभीरता से विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव शहरी विकास को इसे स्वीकृत करने के निर्देश दिये थे।

राज्य स्तरीय परियोजनाओं की स्वीकृति समिति की बैठक
केन्द्र सरकार द्वारा दिये गये अमृत 2-0 मिशन के तहत गठित राज्य स्तरीय परियोजनाओं की स्वीकृति समिति की आज हुई बैठक में भातसा बांध से पानी की आपूर्ति के लिए 426.03 करोड़ रुपए के व्यय को मंजूरी दी गयी है। भिवंडी मनपा क्षेत्र में प्रतिदिन 100 एमएलडी पानी की आपूर्ति को विधायक रईस शेख, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, प्रमुख सचिव शहरी विकास 2 सोनिया सेट्ठी की तरफ से भिवंडी की जनता के लिए बाद राहत मानी जा रही है। जिसके लिए भिवंडी वाशियों द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया जा रहा है।

Hisar : दुबई में फंसा भारत का टूरिस्ट गाइड , विदेश से बहन की शादी में आने का सपना टूटा

सरकार से लगा रहा गुहार, धमाकों की आवाज से धड़क रहा दिलहिसार : (Hisar) बहन की शादी धूमधाम से करने के लिए वर्क परमिट...

Explore our articles