spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली: (New Delhi)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय संसदीय लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करने की उनकी कोशिशें सराहनीय हैं।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमारे संसदीय लोकतंत्र को और मजबूत बनाने की उनकी कोशिशें सराहनीय हैं।’’

प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि बुद्धिमत्ता और संवैधानिक ज्ञान के लिए भी बिरला की प्रशंसा की जाती है।

राजस्थान के कोटा से सांसद बिरला बुधवार को 60 साल के हो गए।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles