spot_img

YAVATMAL : यवतमाल के बंसी गांव में 18 साल से छोटे बच्चों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक

यवतमाल : महाराष्ट्र में यवतमाल के एक गांव में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह राज्य में इस तरह का पहला फैसला हो सकता है।
गांव के सरपंच गजानन ताले ने कहा कि जिले के पुसद तालुका के बंसी गांव में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन नहीं का फैसला 11 नवंबर को लिया गया था।उन्होंने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षा के लिए बच्चों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना शुरू किया था। इसके बाद उन्हें मोबाइल फोन की आदत लग गई और वे विभिन्न साइट देखने लगे तथा ऑनलाइन गेम खेलने के लिए ज्यादातर समय इस पर बिताने लगे।उन्होंने दावा किया, इसलिए, हमने बंसी ग्राम पंचायत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। यह ऐसा फैसला लेने वाली महाराष्ट्र की पहली ग्राम पंचायत बन गई है। उन्होंने कहा कि निर्णय को लागू करने में शुरुआती मुद्दे हो सकते हैं लेकिन इस कदम को सफल बनाने के लिए माता-पिता और बच्चों दोनों को सलाह दी जाएगी। सरपंच ताले ने कहा, परामर्श के बाद भी यदि हम बच्चों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देखेंगे तो हम जुर्माना लगाएंगे।

Wijk aan Zee, Netherlands : टाटा स्टील मास्टर्स : अब्दुसत्तोरोव बने एकमात्र लीडर, अंतिम से पहले राउंड में सभी भारतीयों के मुकाबले ड्रॉ

वाइक आन ज़ी, नीदरलैंड्स : (Netherlands) उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव (Uzbekistan's Nodirbek Abdusattorov) ने टाटा स्टील मास्टर्स-2026 (Tata Steel Masters 2026) के अंतिम से...

Explore our articles