spot_img

THANE : ठाणे में कोविड-19 के 20 नए मामले

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए, जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,184 हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 165 से घटकर 148 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में मृतक संख्या 11,967 पर स्थिर है, जबकि संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,35,818 हो गई है।

New Delhi : परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर हाई कोर्ट ने सीबीएसई को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Central Board of Secondary Education) (CBSE) के...

Explore our articles